समारोह में 300 से ज्यादा प्रतिभा व वृद्धजनों का हुआ सम्मान, 400 यूनिट एकत्र हुआ ब्लड

देशभर से नाथावत समाज से जुड़े लोग शामिल हुए

समारोह में 300 से ज्यादा प्रतिभा व वृद्धजनों का हुआ सम्मान, 400 यूनिट एकत्र हुआ ब्लड

वीर शिरोमणी नाथाजी स्मृति संस्थान की ओर से वैशाली नगर स्थित शिवकुंज में वीर शिरोमणी नाथाजी स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।

जयपुर। वीर शिरोमणी नाथाजी स्मृति संस्थान की ओर से वैशाली नगर स्थित शिवकुंज में वीर शिरोमणी नाथाजी स्मृति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से नाथावत समाज से जुड़े लोग शामिल हुए। संस्थान के संयोजक मोती सिंह सांवली ने बताया कि समारोह का शुभारंभ पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह नाथावत व रावल राघवेंद्र्र सिंह सामोद ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नाथाजी के योगदान से अवगत करवाया और युवाओं से समाज सेवा में बढ-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही, वहीं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जयपुर ग्रामीण सांसद रावराजेंद्र सिंह ने राष्ट्रधर्म की पालना में समाज के योगदान की भूमिका पर प्रकाश डाला।

समारोह में बड़ पीपलीधाम के महंत प्रमेंद्रनाथ जी, वृंदावन से आए संत कौशल किशोर, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई समेत कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। समारोह में 300 से ज्यादा प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में 400 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं मेडिकल कैंप में 600 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जांचे भी करवाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला