जयपुर में 500 से ज्यादा बोर्ड परीक्षा केंद्र नवगठित जिलों से लगाने होंगे वीक्षक

जयपुर शहर में लगभग 500 बोर्ड परीक्षा केंद्र निजी विद्यालयों में हैं

जयपुर में 500 से ज्यादा बोर्ड परीक्षा केंद्र नवगठित जिलों से लगाने होंगे वीक्षक
शहर के लगभग सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा केंद्र होने से वहां के शिक्षकों को अन्य स्कूलों में नहीं लगाया जाता है, क्योंकि उनमें भी वीक्षक कम पड़ते हैं।

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। जयपुर शहर में 500 से ज्यादा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें नवगठित जिलों से वीक्षक लगाने होंगे। इससे जिले में बोर्ड परीक्षाओं में व्यवधान आएगा। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में अंतरजिला वीक्षक व केंद्राधीक्षक लगाने के लिए शिक्षकों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के प्रशासक एवं सचिव से कहा कि जयपुर जिले का विभाजन होने से बोर्ड परीक्षा 2024 जिला जयपुर शहर में केंद्राधीक्षक और वीक्षको का टोटा देखने को मिलेगा, क्योंकि हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से शहर के निजी व सरकारी विद्यालयों में वीक्षक लगाए जाते रहे हैं। जयपुर शहर में लगभग 500 बोर्ड परीक्षा केंद्र निजी विद्यालयों में हैं, जिनमें हर वर्ष सरकारी शिक्षकों को वीक्षक लगाया जाता है। शहर के लगभग सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा केंद्र होने से वहां के शिक्षकों को अन्य स्कूलों में नहीं लगाया जाता है, क्योंकि उनमें भी वीक्षक कम पड़ते हैं। ऐसे में इस बार निजी विद्यालयों में वीक्षक व केन्द्राधीक्षकों का टोटा हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व स्तनपान सप्ताह :  चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह :  चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के तहत जयपुर प्रथम जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान। चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और एमसीएचएन...
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को दिया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, वेणुगोपाल ने लगाया संसद को गुमराह करने का आरोप
मानसून सत्र की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में किया कामकाज
फूल विक्रेता महिला से मारपीट करने वाले आप के विधायक के बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: भाजपा
ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर सीनेट में घमासान, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 49-50 से गिरा
1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे : RBI का बड़ा फैसला, बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक, जमाकर्ताओं को राहत
रेलवे की ओर से 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, यात्रियों को होगी सुविधा