यमुना का पानी शेखावाटी को देने की मांग को लेकर आंदोलन मुखर
प्रोजेक्ट शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, झुंझुनूं, चूरू के लिए बना था
जल हमारा हक आंदोलन समिति ने केन्द्र और राज्य सरकार से यमुना का जल राजस्थान को देने की मांग की है।
जयपुर। जल हमारा हक आंदोलन समिति ने केन्द्र और राज्य सरकार से यमुना का जल राजस्थान को देने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष चौधरी सहीराम ने कहा कि वर्ष 1994 में केंद्र सरकार और पांच राज्यों के बीच यमुना जल के बंटवारे को लेकर समझौता हुआ था। राजस्थान के अलावा अन्य चार राज्यों में अपने हक का पानी ले लिया, लेकिन ताजेवाला हैड से हरियाणा से झुंझुनूं की सीमा पर आने वाले पानी का हिस्सा आज तक नही मिला है। यह प्रोजेक्ट शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, झुंझुनूं, चूरू के लिए बना था। पानी के अभाव में शेखावाटी के लोग पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में समिति बनाकर हमने एक जन आंदोलन 15 महीने से छेड़ रखा है और यह आंदोलन उग्र रूप लेने जा रहा है। आंदोलन समिति ने राज्य व केंद्र सरकार को स्थिति से अवगत करवा दिया है।

Comment List