एमपीलैड्स निधि से होगें बस स्टैंड निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीण विकास में होगा महत्वपूर्ण योगदान : राठौड़

20 गांवों में सार्वजनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए अनुशंसा की 

एमपीलैड्स निधि से होगें बस स्टैंड निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीण विकास में होगा महत्वपूर्ण योगदान : राठौड़

राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों में सार्वजनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए अनुशंसा की है।

जयपुर। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों में सार्वजनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए अनुशंसा की है। इनमें कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, नोवी, गलथनी, भारून्दा, खिवांदी, बांकली, बलुपुरा, बलाना, नेतरा, कोसेलाव, चाणोद, अनोपपुरा, लापोद, धना, बिरामी, देवतारा, सिंदरू, बसंत शामिल हैं। इस पहल के माध्यम से, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।  

यह परियोजना सांसद निधि (एमपीलैड्स) से संचालित होगी और इसके तहत एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी। यह राशि सार्वजनिक बस स्टैंडों के निर्माण में खर्च की जाएगी, जिसका उद्देश्य इन गांवों के निवासियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। इस कदम से न केवल स्थानीय परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे केवल परिवहन सुविधाओं का विस्तार ही नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। गांवों की ग्राम पंचायतों के माध्यम से बस स्टैंडों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को काम मिल सकेगा और उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी संभव होगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग