नारायण अस्पताल ने किया आर्थराइटिस एवं जोड़ प्रत्यारोपण पर बीट द पेन 10जी एडिशन्स

शंकाओं के समाधान के लिए सीधा संवाद

नारायण अस्पताल ने किया आर्थराइटिस एवं जोड़ प्रत्यारोपण पर बीट द पेन 10जी एडिशन्स

शर्मा ने बताया कि आर्थराइटिस बहुत ही पीड़ादायक बीमारी होती है, जिसका अगर समय पर उचित ईलाज नहीं कराने पर स्थायी विकलांगता की स्थिति में बदल सकती है।

जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल जयपुर ने आर्थराइटिस एवं जोड़ प्रत्यारोपण पर बीट द पेन नामक एक जागरूकता सेमिनार के 10जी एडिशन्स का आयोजन किया। हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विजय कुमार शर्मा ने आर्थराइटिस एवं जोड़ प्रत्यारोपण से जुड़े अपने अनुभव सांझा किए और आर्थराइटिस (घुटने के दर्द) से बचाव व उसकी रोकथाम की चर्चा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में व्यायाम के प्रभाव एवं शंकाओं के समाधान के लिए सीधा संवाद किया। सेमिनार की मुख्य बात यह रही कि 100 से भी ज्यादा आर्थराटिस पीड़ित लोगों ने भाग लिया। इसमें उनकी शंकाओं और प्रश्नों के जवाब पहले जोड़ प्रत्यारोपण करवा चुके मरीजों ने दिए।

शर्मा ने बताया कि आर्थराइटिस बहुत ही पीड़ादायक बीमारी होती है, जिसका अगर समय पर उचित ईलाज नहीं कराने पर स्थायी विकलांगता की स्थिति में बदल सकती है। जोड़ प्रत्यारोपण पिछले 50 सालों की सबसे सफल सर्जरी में से एक मानी जाती है। अब तक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी में बहुत से विकास हुए हैं चाहे वो मैटल की इंजीनियरिंग में हो, मैटल के प्रकार में हो, डिजाइन में हो या सर्जरी की तकनीक में हो। वह जोड़ प्रत्यारोपण सबवॉस्टस तकनीक से करते है। इस तकनीक में जोड़ प्रत्यारोपण करते समय घुटने की मांसपेशियों को काटा नहीं जाता है बल्कि घुटने की मांसपेशियों को एक तरफ कर दिया जाता है जिससे मांसपेशियों नहीं कटती है और न ही खून बहता है और दर्द भी बहुत कम होता है। इस तकनीक से मरीज की मांसपेशियों की ताकत भी बराबर रहती है, जिससे वह सर्जरी के बाद से ही बिना सहारे के चलने में सक्षम रहता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल