नाटकवाला कला मंच : गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, साहित्यकारों और कलाकारों ने संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

शुभारंभ गुरुदेव के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती पूजन के साथ हुआ

नाटकवाला कला मंच : गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, साहित्यकारों और कलाकारों ने संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प
नाटकवाला कला मंच ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती साहित्य और रंगमंचीय प्रस्तुतियों के साथ मनाई। सुनील सोगण ने “एकला चलो रे” और उपन्यास “गोरा” का वाचन कर समां बांधा। बाल कलाकारों ने “जन गण मन” प्रस्तुत किया।

जयपुर। नाटकवाला कला मंच की ओर से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती श्रद्धा, साहित्य और रंगमंचीय प्रस्तुतियों के साथ उल्लासपूर्वक मनाई गई। समारोह का शुभारंभ गुरुदेव के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। प्रसिद्ध रंगकर्मी सुनील सोगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनील सोगण ने गुरुदेव का अमर गीतएकला चलो रेप्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कवि ताहिर फ़राज़ की प्रसिद्ध कवितादिन वो भी क्या थे जब हम अपने देश में रहते थेका प्रभावशाली पाठ भी किया। साथ ही गुरुदेव के चर्चित उपन्यासगोराका वाचन कर साहित्यिक वातावरण को और अधिक गरिमामय बना दिया। समारोह का संचालन ओम प्रकाश सैनी ने किया।

बाल कलाकार अवनी सैनी और युग सैनी नेजन गण मनप्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम और साहित्यिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया। सभी कलाकारों और साहित्य प्रेमियों ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने साहित्य और रंगमंच के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

Read More पुराना मोबाइल खरीदने से पहले करें केवाईएम से जांच, नहीं तो हो सकते हैं साइबर ठगी का शिकार

 

 

Read More प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना