सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : शहर में 2 पारियों में कराई जाएं सफाई, हसीजा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करें

सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : शहर में 2 पारियों में कराई जाएं सफाई, हसीजा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शहर में 2 पारियों में सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर सभी जोन उपायुक्तों एवं वार्ड प्रभारियों सहित सफाई कार्य से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में 2 पारियों में सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त हसीजा ने कहा कि सफाई कार्य के लिए जोन उपायुक्त एवं वार्ड प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से फील्ड में रहकर मॉनिटरिंग करें और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों में एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात्रिकालीन सफाई भी नियमित की जाए। उन्होंने बताया कि 12वां क्षेत्रीय थ्री आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम इन एशिया पेसिफिक के आयोजन को लेकर भी अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के दौरान की गई सफाई व्यवस्था की तर्ज पर शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी कचरा डिपो नहीं होने चाहिए और सड़क पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल