जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु हुई नई पहल, अब खाना सीधे बोर्डिंग गेट पर मिलेगा

यात्रियों को लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी 

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु हुई नई पहल, अब खाना सीधे बोर्डिंग गेट पर मिलेगा

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-2 पर सेल्फ-ऑर्डरिंग कियोस्क शुरू किए हैं, जिनसे यात्री 2-3 मिनट में खाना ऑर्डर कर सकते हैं और डिलीवरी सीधे बोर्डिंग गेट पर मिलेगी। साथ ही, 5 नए शॉपिंग और डाइनिंग आउटलेट खोले गए हैं। एयरपोर्ट ने वॉशरूम और बैठने की व्यवस्था भी बेहतर की है।

जयपुर। यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने टर्मिनल-2 के डिपार्चर क्षेत्र में दो बड़ी नई पहल की हैं। एयरपोर्ट ने सेल्फ-ऑर्डरिंग कियोस्क सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री सिर्फ 2-3 मिनट में अपने मनपसंद फूड एंड बेवरेज आउटलेट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यह कियोस्क बोर्डिंग गेट 1A (प्रस्थान) और दूसरी मंजिल (प्रस्थान) पर लगाए गए हैं। इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्री का ऑर्डर किया गया भोजन सीधे उसके बोर्डिंग गेट पर डिलीवर किया जाएगा। इससे यात्रियों को लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी और उनका बहुमूल्य समय बचेगा। इसके साथ ही जयपुर एयरपोर्ट ने टर्मिनल-2 के प्रस्थान क्षेत्र में 5 नए शॉपिंग और डाइनिंग आउटलेट भी शुरू किए हैं। इनसे यात्रियों को खरीदारी और खाने के और विकल्प मिलेंगे। विंटर शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने बैठने की व्यवस्था में भी सुधार किया है और यात्रियों की सुविधा के लिए वॉशरूम्स को रेनोवेट किया गया है।

इन नई पहल के साथ जयपुर एयरपोर्ट यात्रियों को अधिक आरामदायक और आधुनिक अनुभव देने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत