बजट में एक बार भी नहीं सुना बेरोजगारी शब्द, जरूरत की चीजों की बढ़ रही है कीमत : थरूर

डिफेंस पर बजट खर्च बढ़ाते रहना चाहिए

बजट में एक बार भी नहीं सुना बेरोजगारी शब्द, जरूरत की चीजों की बढ़ रही है कीमत : थरूर
इस समय सरकार का ध्यान पब्लिसिटी पर है। डिफेंस पर बजट खर्च बढ़ाते रहना चाहिए। सरकार की ओर से एजुकेशन पर नारा तो दिया जाता है,  लेकिन बजट नहीं देते है। 

जयपुर। लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए सांसद शशि थरूर ने कहा कि जेएलएफ में आकर अच्छा लगता है। भारत में ये फेस्टिवल काफी पॉपुलर है। ये लिटरेचर का कुंभ है। देश से विदेशी इन्वेस्टर्स जा रहे हैं। सरकार की ओर से क्या कमी हो रही है, जिससे इन्वेस्टर्स जा रहे हैं। मैने बजट में एक शब्द बेरोजगारी के लिए नहीं सुना। जरूरत की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। देश की जनता के लिए बजट में कुछ नहीं मिला। इस समय सरकार का ध्यान पब्लिसिटी पर है। डिफेंस पर बजट खर्च बढ़ाते रहना चाहिए। सरकार की ओर से एजुकेशन पर नारा तो दिया जाता है,  लेकिन बजट नहीं देते है। 

मैं नहीं चाहता मेरी वजह से कोई परेशानी हो
शशि थरूर ने कुंभ जाने के पर कहा कि मैं कुंभ जाऊंगा, लेकिन कब ये मैं डिसाइड करूंगा। कुंभ आस्था का विषय है। एक राजनीतिक मित्र जो अभी मंत्री हैं, उन्होंने भी मुझे कहा था कि आप कुंभ आए, लेकिन मैंने सोचा कि मेरे वहां जाने से वीआईपी कल्चर को बढ़ावा मिलेगा और आम आदमी को परेशानी होगी। मैं राम मंदिर जाऊंगा। मेरा धर्म और मेरे क्या विचार हैं। इसे जज करने का राइट मैं किसी को नहीं देता।

Tags: budget

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, डिफेंस एक्सपो-2026 का दिया निमंत्रण तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, डिफेंस एक्सपो-2026 का दिया निमंत्रण
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें 7-9 दिसंबर...
महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहला रिसर्च एप्रिसिएशन डे, वैज्ञानिकों को मिला सम्मान
स्पाइसजेट की लेटलतीफी पर यात्रियों का फूटा गुस्सा : दुबई फ्लाइट 15 घंटे लेट, यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस
लंबित शिकायतों पर रेखा गुप्ता सख्त, बोलीं- जनता को कार्यालयों के न लगवाएं चक्कर
सरकारी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की कमी : वाहनों का ईंधन खर्च बेलगाम, 4 साल में पेट्रोल-डीजल पर फूंके 92 करोड़
राजस्थान में सिगवर्क का 630 करोड़ का निवेश, भिवाड़ी बनेगा वैश्विक रणनीतिक हब
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग