PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र

तकनीकी सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क

PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र

केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत जारी सहायता अनुदान के व्यय से जुड़े उपयोगिता प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। वित्त (बजट) विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है।

जयपुर। केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं (CSSs) के अंतर्गत जारी सहायता अनुदान के व्यय से जुड़े उपयोगिता प्रमाण-पत्र (UC) अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। वित्त (बजट) विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। परिपत्र के अनुसार, अभी तक केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण-पत्र भारत सरकार को भौतिक रूप से भेजे जा रहे थे, लेकिन वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।

अब सामान्य वित्तीय नियम-2017 के नियम 239 के तहत निर्धारित प्रारूप (Form 12-C) में PFMS पर विकसित e-UC मॉड्यूल के माध्यम से उपयोगिता प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। सभी केन्द्रीय प्रवर्तित योजना संचालित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार e-UC मॉड्यूल के माध्यम से समय पर उपयोगिता प्रमाण-पत्र भारत सरकार को भेजना सुनिश्चित करें। e-UC पोर्टल से संबंधित किसी भी तकनीकी सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान