शहीद स्मारक पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, अमेरिका पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर युवा वर्ग ने स्वतंत्र और पारदर्शी विदेश नीति की मांग की

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

शहीद स्मारक पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, अमेरिका पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर युवा वर्ग ने स्वतंत्र और पारदर्शी विदेश नीति की मांग की

NSUI ने शहीद स्मारक और पुलिस कमिश्नरेट पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पीएम मोदी के अमेरिका दौरे और कथित एपस्टीन प्रकरण का विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने स्वतंत्र और पारदर्शी विदेश नीति की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

जयपुर। NSUI की ओर से शहीद स्मारक, पुलिस कमिश्नरेट पर तथा कथित एपस्टीन प्रकरण के विरोध में तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति  के समक्ष कथित आत्मसमर्पण के विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से प्रतीत होता है कि भारत सरकार अमेरिका के प्रभाव में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति स्वतंत्र, स्वाभिमानी और राष्ट्रीय हितों पर आधारित होनी चाहिए।

जाखड़ ने कहा कि युवा वर्ग देश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा और इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More सतीश पूनिया ने सचिन पायलट से की मुलाकात : पुस्तक की भेंट, दिखा राजनीतिक सौहार्द

 

Read More ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 7.42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दामोदर प्रसाद गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों ने दी "भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" को 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कहा सामाजिक न्याय के लिए उनका आजीवन संघर्ष, हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा  राहुल गांधी, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों ने दी "भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" को 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कहा सामाजिक न्याय के लिए उनका आजीवन संघर्ष, हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। राहुल गांधी...
जयपुर पुलिस के छह पुलिसकर्मी बने ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’, उत्कृष्ट कार्य के लिए किए गए सम्मानित
गौ हत्या के मुद्दे पर चल रहे गतिरोध के चलते सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित, जानें पूरा मामला 
अमेरिका ईरान वार्ता: जून 2025 के हमलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, जिनेवा में ईरान से समझदारी की उम्मीद
मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड़ में
सर्वर डाउन होने से पर्यटक हुए परेशान, मैनुअल टिकट से हो रहा प्रवेश
विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख