ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ

विधायक बालमुकुंदाचार्य अमीन कागजी भी पहुंचे 

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पुलिस और पुजारियों के विवाद के बाद पुजारियों ने मुख्य द्वार बंद कर धरना दिया। एएसआई सुरेश शर्मा पर अभद्रता व धक्का-मुक्की का आरोप लगा। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने एएसआई को एपीओ कर जांच एसीपी आमेर को सौंपी।

जयपुर। छोटी काशी स्थित ताड़केश्वर महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि की रात पुलिसकर्मियों और पुजारियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पुजारियों ने मंदिर का मुख्य गेट बंद कर धरना शुरू दिया। हालांकि, श्रद्धालुओं के लिए छोटा गेट खुला रहा। पुजारियों का कहना था कि महाशिवरात्रि की रात करीब 11 बजे पूजा के दौरान एएसआई सुरेश शर्मा ने श्रद्धालुओं, पुजारी विक्रांत व्यास और शक्ति पाराशर से अभ्रदता की।
 मंदिर के बाहर धरना दोपहर चार बजे तक चलता रहा। इस मामले में डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि एएसआई सुरेश शर्मा को एपीओ कर दिया है, वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई शिकायत की जांच एसीपी आमेर को सौंपी गई है।

विधायक बालमुकुंदाचार्य अमीन कागजी भी पहुंचे :

धरने की सूचना पर विधायक बालमुकुंदाचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि संबंधित एएसआई के खिलाफ  पुजारियों और श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की की शिकायत पहले भी गोविंद देवजी मंदिर और ताडकेश्वर मंदिर से मिली हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एएसआई को एपीओ कर दिया गया। विधायक अमीन कागजी ने पुलिस की इस तरह की हरकत की निंदा करते हुए कहा कि यदि कोई अव्यवस्था थी तो उसे शांति से भी सुलझाया जा सकता था, लेकिन इस तरह माहौल खराब नहीं करना चाहिए।

यह था मामला :

Read More आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 

महाशिवरात्रि के कारण रविवार तड़के से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। दिनभर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा। व्यवस्था को लेकर महाशिवरात्रि की रात को पुलिसकर्मियों और पुजारियों के बीच कहासुनी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर सुबह वायरल हुई, जिसमें एसआई सुरेश शर्मा पुजारियों, श्रद्धालुओं से धक्का-मुक्की करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के साथ ही नियमित आने वाले श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। धरने पर पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। 

Read More तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल की तस्वीरों पर राज्य सरकार को घेरा। संसाधनों की कमी को संवेदनहीनता...
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल