दीपावली पर 40 लाख से ज्यादा की बिजली से जगमगाएंगे गुलाबी नगर के 200 बाजार, 60 से अधिक अस्थाई कनेक्शन जारी करेगा जयपुर डिस्कॉम

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम और डेडिकेटेड टीमें रहेंगी तैनात

दीपावली पर 40 लाख से ज्यादा की बिजली से जगमगाएंगे गुलाबी नगर के 200 बाजार, 60 से अधिक अस्थाई कनेक्शन जारी करेगा जयपुर डिस्कॉम
दीपावली पर गुलाबी नगर के 200 बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। बाजारों में सजावट और रोशनी के लिए जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परकोटे के प्रमुख बाजारों सहित शहर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में रोशनी के लिए इस बार 60 से अधिक अस्थायी बिजली कनेक्शन जारी किए जाने का अनुमान।

जयपुर। दीपावली पर गुलाबी नगर के 200 बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। बाजारों में सजावट और रोशनी के लिए जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परकोटे के प्रमुख बाजारों सहित शहर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में रोशनी के लिए इस बार 60 से अधिक अस्थायी बिजली कनेक्शन जारी किए जाने का अनुमान है। फिलहाल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। डिस्कॉम का अनुमान है कि दीपोत्सव के दौरान केवल सजावटी रोशनी पर ही 3 से 4 लाख यूनिट बिजली की खपत होगी। इस हिसाब से बिजली का खर्च करीब 40 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। अस्थाई कनेक्शनों से पांच दिन में करीब 2 लाख यूनिट बिजली की खपत होने की संभावना है। बाजारों की दुकानों, शोरूम और कॉम्प्लेक्स में पहले से चल रहे स्थायी कनेक्शनों से भी 2 लाख यूनिट बिजली खर्च होने का अनुमान है।  

व्यापारियों को सिंगल टैरिफ की राहत :

व्यापारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने इस बार सिंगल टैरिफ  पर बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अस्थाई कनेक्शनों पर औसतन 10 रुपए प्रति यूनिट भुगतान करना होगा। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।डिस्कॉम स्तर पर 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, ताकि बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जा सके।उपभोक्ता डिस्कॉम के कॉल सेंटर नंबर 0141-2203000 एवं टोल फ्री नंबर 18001806507 और मोबाइल नंबर 9414037085 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी अभियान-5.0 शुरू, रेलवे पेंशनभोगियों को अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा डीएलसी अभियान-5.0 शुरू, रेलवे पेंशनभोगियों को अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा
उत्तर पश्चिम रेलवे ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5.0 शुरू किया है। रेलवे के...
आधी रात ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई की 'वसूली' की कोशिश : बिना मशीन और रसीद के सादे कागज पर काटने लगी चालान, यात्रियों ने घेरा तो भागी महिला
रणजी ट्रॉफी : रोहन का शतक, महिपाल चूके, राजस्थान ने पलटा मैच का रुख
ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
शेन डीट्ज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा, टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
धनतेरस के साथ 6 नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव, इस बार छह दिन मनेगा दीपावली महापर्व
चिंता की लकीरें : दीपावली के उजाले में सूखे खेतों का अंधेरा