पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- पंडित जी का दर्शन आज भी राष्ट्र और प्रदेश के लिए पथ प्रदर्शक

मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन किया समर्पित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- पंडित जी का दर्शन आज भी राष्ट्र और प्रदेश के लिए पथ प्रदर्शक

सनातन विचारधारा के प्रबल समर्थक पंडित जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपना जीवन लक्ष्य बनाया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित उपाध्याय को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। सनातन विचारधारा के प्रबल समर्थक पंडित जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपना जीवन लक्ष्य बनाया। उन्हीं के अंत्योदय के सिद्धांत को आधार बनाकर राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद की विचारधारा समावेशी विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का दर्शन आज भी राष्ट्र और प्रदेश के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है, जो सशक्त भारत के निर्माण में सहायक है। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प