यमुना जल समझौते पर बढ़े एक कदम, राजस्थान-हरियाणा की टास्क फोर्स की हुई पहली बैठक

बैठक में राजस्थान के चीफ इंजीनियर सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

यमुना जल समझौते पर बढ़े एक कदम, राजस्थान-हरियाणा की टास्क फोर्स की हुई पहली बैठक

राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते को लेकर दोनों राज्यों की टास्क फोर्स की पहली बैठक हरियाणा में आयोजित की गई

जयपुर। राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते को लेकर दोनों राज्यों की टास्क फोर्स की पहली बैठक हरियाणा में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान में यमुना का जल लाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा हुई। राजस्थान के अधिकारियों ने हरियाणा की टास्क फोर्स को कई तकनीकी और व्यावहारिक विकल्प सुझाए। बैठक में राजस्थान के चीफ इंजीनियर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा का मुख्य उद्देश्य यमुना जल को राजस्थान तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति बनाना और उसे जल्द से जल्द लागू करना था। यह बैठक यमुना जल वितरण के समझौते के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों राज्यों के अधिकारी इस बात पर सहमत हुए कि टास्क फोर्स की बैठक के बाद अब जमीन स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यमुना जल समझौते का उद्देश्य राजस्थान में शेखावाटी के तीन जिलों को पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ाना और कृषि एवं पेयजल की समस्याओं का समाधान करना है। इस बैठक के परिणामस्वरूप दोनों राज्यों के बीच सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

11111111 11111111
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल नवज्योति ब्यूरो/नई दिल्ली। राजस्थान से वरिष्ठ भााजपा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को...
नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार 
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, आज फिर बरस सकती हैं राहत की बूंदें
कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर