ढाका ‘शिवबंगा’, सुनील ‘डीप ब्लू’ और छमी के लिए चलाया ऑपरेशन ‘राजवृक्ष‘

पेपर लीक और डमी के तीन सरगना, तीन ऑपरेशन

ढाका ‘शिवबंगा’, सुनील ‘डीप ब्लू’ और छमी के लिए चलाया ऑपरेशन ‘राजवृक्ष‘
पुलिसकर्मी को 17 नम्बर का डिजिट कोड और हॉक की ड्रेस दिलाई गई। पुलिसकर्मी सिलेण्डर सप्लाई करने पहुंचा तो ओमप्रकाश व सुनील फ्लैट पर ही मिले।  

जयपुर। पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी बैठाने और डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास करवाने के मामले में फरार चल रहे तीन सरगनाओं ओमप्रकाश ढाका, सुनील और छमी बिश्नोई को पकड़ने के लिए जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार की टीमों ने पकड़ लिया। एसओजी की पूछताछ में इनसे कई अहम राज सामने आए हैं, अब उन सभी की तस्दीक की जाएगी। टीम ने इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। वर्ष 2021 की उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल पोरव कालेर को भी साइक्लोनर टीम ने मई माह में सीकर से पकड़ कर एसओजी को सौंपा है। इन उपलब्धियों को लेकर डीजीपी यूआर साहू ने आईजी विकास कुमार और उनकी टीम को पुलिस मुख्यालय में बुलाकर बधाई दी है।

हैदराबाद में फरारी काट रहे थे ओमप्रकाश ढाका और सुनील
वांछित ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार रुपए का इनाम है। ये अपने साथी सुनील बिश्नोई के साथ हैदराबाद में फरारी काट रहा था। ऑपरेशन शिव बंगा ओम प्रकाश ढाका और डीप ब्लू सुनील के लिए चलाया जा रहा था। टीम को इन दोनों की हैदराबाद में होने की जानकारी मिली। टीम ने हैदराबाद में राजस्थानियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दिनेश नाम के व्यक्ति के पास छिपे हैं। रात ढाई बजे आईजी विकास कुमार ने एचपी के हैड से संपर्क किया। उसके घर गैस सिलेण्डर की सप्लाई की जानकारी ली और पुलिसकर्मी को 17 नम्बर का डिजिट कोड और हॉक की ड्रेस दिलाई गई। पुलिसकर्मी सिलेण्डर सप्लाई करने पहुंचा तो ओमप्रकाश व सुनील फ्लैट पर ही मिले।  

गोयात्रा में गायों की आरती करती हुई पाई गई छमी
आईजी कुमार ने बताया कि पेपर में डमी बनने वाली सरकारी टीचीर छमी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन ‘राजवृक्ष’ चलाया गया। टीम के एसआई प्रीतम चौहान व सरोज चौधरी और कांस्टेबल झूमर राम की टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह बरसाना में है। टीम ने बरसाना में डेरा डालकर छमी को पकड़ लिया। छमी टीम को एक गोयात्रा में गायों की आरती करती हुई पाई गई।

छमी का सात दिन पहले खोया मोबाइल
जांच कर रही टीम के एक सदस्य ने बताया कि छमी अपना मोबाइल सात दिन पहले खो गया बता रही है जबकि पकड़े जाने के दिन भी उसने अपने उसी नम्बर से बात की थी। टीम ने उसे एक जुलाई को पकड़ लिया था।

Read More 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई