पहलगाम हमले का विरोध : आंतकियों का पूतला फूंका, पाक का झंडा जलाया

पाकिस्तान का झंडा जलाकर आक्रोश जताया

पहलगाम हमले का विरोध : आंतकियों का पूतला फूंका, पाक का झंडा जलाया

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोज खान सहित कई भाजपा अल्पसंख्यक समाज के नेता मौजूद रहे। 

जयपुर। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बर हमले के खिलाफ जयपुर के बड़ी चौपड़ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में यहां आतंकवाद का पूतला फूंका और पाकिस्तान का झंडा जलाकर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्दोष नागरिकों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी की। मेवाती ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है।

भारत इससे सख्ती से निपटेगा। भारत में हिंदू और मुस्लिम एक हैं। आज पूरा मुस्लिम समाज अपने हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। जुम्मे की नमाज के बाद शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। शहीदों के लिए दुआएं की गईं और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाए गए। मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोजÞ खान सहित कई भाजपा अल्पसंख्यक समाज के नेता मौजूद रहे। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत