जयपुर से वाराणसी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
फिर से जयपुर और वाराणसी के बीच हवाई सेवा शुरू हो रही
जयपुर से वाराणसी के लिए 1 जून से एयर इंडिया एक्सप्रेस सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
जयपुर। जयपुर से वाराणसी के लिए 1 जून से एयर इंडिया एक्सप्रेस सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इससे पहले फरवरी तक स्पाइसजेट की उड़ान संचालित थी। अब एक बार फिर से जयपुर और वाराणसी के बीच हवाई सेवा शुरू हो रही है।
इस बार एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। फ्लाइट वाराणसी से शाम 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और जयपुर से शाम 6 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट रोजाना संचालित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, वाराणसी से आगे यह फ्लाइट काठमांडू तक जाएगी। इस प्रकार जयपुर से नेपाल जाने वाले यात्रियों को भी कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी। नई उड़ान सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा सुगम और तीव्र हो जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List