गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव- खेडा

जहां मुख्यमंत्री बैठे हुए होते हैं, वंहा चेहरे का सवाल नहीं उठते

गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव- खेडा
राजस्थान विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने बयान दिया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने बयान दिया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए खेडा ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री बैठे हुए होते हैं, वंहा चेहरे का सवाल नहीं उठते। यंहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकप्रिय नेता हैं, उनके विषय पर सवाल की जरूरत नहीं है। चेहरे की बात तो तब उठती है, जब विपक्ष में होते हैं। भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार की योजनाओं का विपक्ष के पास कोई तोड़ नही है। इस बार रिवाज टूटेगा और जनता की भावनाओं के मुताबिक सरकार रिपीट होगी। भाजपा में 10 नेता हैं तो वंहा 11 गुट हैं। खुद के उदयपुर में चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि मैं उदयपुर में सक्रिय राजनीति में नहीं हूं। वंहा 20-25 साल से जो सक्रिय कार्यकर्ता हैं,उनका टिकट का हक बनता है।

छात्रसंघ चुनाव पर रोक को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था बिगडने की नौबत के चलते यह निर्णय लिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर कहा कि उनके पास राजस्थान को लेकर सही तथ्य सामने नहीं पहुंचे। हम उन्हें सही तथ्य भेज देंगे और राजस्थान आकर दौरा करने के लिए आमंत्रित करेंगे।  वो चाहे तो अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से यंहा की कानून व्यवस्था और योजनाओं की जानकारी ले सकती हैं। पीएम मोदी के राजस्थान में दौरों को लेकर कहा कि वे मणिपुर में जाकर दौरे क्यों नहीं करते। मोदी अक्सर चुनावी लाभ के लिए ही दौरे करते हैं। जंहा जंहा चुनाव होते हैं, वंहा दौरे करते हैं। मणिपुर में जब चुनाव होंगे तो शायद तब जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश बेरोजगारी, छंटनी और महंगाई की...
इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम
कहीं अधूरे कामों पर नाराजगी, कहीं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
बजट स्वीकृत हुआ फिर भी नहीं मिले 14.55 करोड़, बजट को तरसा अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, थमा विकास
बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई