परिवहन निरीक्षक के मारपीट का मामला : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, 3 लोग गिरफ्तार

इस संबंध में परिवहन निरीक्षक ने रिपोर्ट दी थी

परिवहन निरीक्षक के मारपीट का मामला : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, 3 लोग गिरफ्तार

दर्ज रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर राकेश कुमार शर्मा दौलतपुरा, जाट भूरानपुरा जयपुर ग्रामीण और अजय कुमार मीणा निवासी चन्दवाजी को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने परिवहन निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले तीन जनों को गिरफ्तार किया है। वर्दीधारी परिवहन निरीक्षक विद्याधर नगर जयपुर एवं अन्य परिवहन कार्मिकों के साथ मारपीट करने, धौंस जमाने, गाली गलौच करने एवं राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में परिवहन निरीक्षक ने रिपोर्ट दी थी।

इस मामले में बिजेन्द्र कुमार खुद ही घायल ट्रक चालक को अपनी गाड़ी व जाब्ते के साथ मौके से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि एक फरवरी को बिजेन्द्र कुमार के साथ ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट और गाली गलौच कर एवं राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस संबंध में दर्ज रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर राकेश कुमार शर्मा दौलतपुरा, जाट भूरानपुरा जयपुर ग्रामीण और अजय कुमार मीणा निवासी चन्दवाजी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव