लापता युवक की बरामदगी के लिए हाईकोर्ट में दाययर की याचिका

किसी ने कैद कर लिया है

लापता युवक की बरामदगी के लिए हाईकोर्ट में दाययर की याचिका

पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाए कि उसे तलाश कर कोर्ट में पेश करे। याचिका में पुलिस की लापरवाही की बात भी कही गई है। 

जयपुर। नाहरगढ़ की पहाड़ियों से लापता हुए युवक राहुल की बरामदगी को लेकर उसके परिनजों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ मामले में सुनवाई करेगी। राहुल के पिता सुरेश चंद्र शर्मा की ओर से दायर इस याचिका में कहा गया कि उसके बेटे को किसी ने कैद कर लिया है। ऐसे में उसे खतरा है। इसलिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाए कि उसे तलाश कर कोर्ट में पेश करे। याचिका में पुलिस की अनियमितता की बात भी कही गई है। 

मामले में डीजीपी, गृह सचिव, मानव तस्करी निरोधक यूनिट के एडीजी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को पक्षकार बनाया है। राहुल अपने भाई आशीष के साथ एक सितंबर को चरण मंदिर घूमने की कहकर घर से निकला था। अगले दिन पुलिस को आशीष का शव पहाड़ियों पर मिला और राहुल अभी तक लापता चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरंभिक स्तर पर मामले में उनकी मदद नहीं की और अपने स्तर पर ही दोनों युवकों को ढूंढने को कहा। हंगामा होने पर पुलिस ने सर्च शुरू की, जहां आशीष की बॉडी मिली थी।

Tags: youth

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम