पेट्रोल-डीजल के दामों में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

पेट्रोल 87 और डीजल 82 पैसे महंगा

पेट्रोल-डीजल के दामों में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

रसोई गैस के दाम बढ़े जनता की जेब पर 75 करोड़ का भार

 जयपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होता नजर आ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 87 और डीजल 82 पैसे प्रतिलीटर और महंगा हो गया है। अब जयपुर में पेट्रोल करीब 108.81 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 92.35 रुपए प्रतिलीटर हो गया है। प्रदेश में दो दिन में पेट्रोल पर 1.75 रुपए और डीजल पर 1.65 रुपए प्रतिलीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आगामी एक पखवाड़े तक बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका है।

रसोई गैस के दाम बढ़े जनता की जेब पर 75 करोड़ का भार
राजस्थान में रसोई गैस एलपीजी गैस सिलेंडर पर 50 रुपए के दाम बढ़ने से प्रदेश की जनता पर एकदम 75 करोड़ रुपए का भार आएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में एलपीजी रसोई गैस के करीब 1.50 करोड़ उपभोक्ता है। प्रति परिवार हर माह औसतन एक सिलेंडर की खपत हो रही है। इस हिसाब से प्रदेश में यह आर्थिक भार आमजन की जेब पर आ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अभी गैस के दामों में इस माह के अंत में 100 रुपए प्रति घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रदेश में इसके बाद गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपए के पार हो जाएंगे। अभी रसोई गैस सिलेंडर 953.50 पैसे का हो गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहाँ प्रशिक्षण को संगठन की...
सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
सोना 400 रुपए सस्ता और चांदी 400 रुपए महंगी 
सनातन गर्व फिर से पुनर्निर्मित हो रहा,  जो खो गया था, वह अब और भी मजबूत संकल्प के साथ फिर से बनाया जा रहा है : धनखड़
डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य
ड्रीमलाइनर की तकनीकी खराबी बनी परेशानी, एयर इंडिया की 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण से पनप रही अवैध दुकानें व पार्किंग