प्लाटून कमांडर सिद्ध भर्ती परीक्षा-2025 : दो चरणों में आयोजित, उम्मीदवारों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील

सुपरवाइजरी अधिकारियों को निर्देश जारी

प्लाटून कमांडर सिद्ध भर्ती परीक्षा-2025 : दो चरणों में आयोजित, उम्मीदवारों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील

प्लाटून कमांडर सिद्ध भर्ती परीक्षा- 2025 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  की ओर से ली जा रही इस परीक्षा का पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपन्न होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

जयपुर। प्लाटून कमांडर सिद्ध भर्ती परीक्षा- 2025 शनिवार को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  की ओर से ली जा रही इस परीक्षा का पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपन्न होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा राज्य के बड़े शहरों अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर के 197 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

इस परीक्षा में 54,325 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए सभी जिलों के प्रशासन व पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष लोक राज ने बताया कि परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं और सभी सुपरवाइजरी अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने उम्मीदवारों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी