पीएम की ईमानदार सरकार अब पहुंच रही जनता के द्वार

रात्रि को लगाई आदिवासी किसान चौपाल

पीएम की ईमानदार सरकार अब पहुंच रही जनता के द्वार

जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार के बाद भारत अब मजबूत राष्ट्र बन गया है।

जमवारामगढ़। केंद्रीय कपड़ा व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जमवारामगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गठवाड़ी के लाम्बी धाम आश्रम में रविवार रात्रि को आदिवासी किसान चौपाल में कहा कि नरेंद्र मोदी की ईमानदार सरकार अब जनता के बीच पहुंच रही है। हम जनता से आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं। मोदी सरकार का डंका आज विदेशों में भी बज रहा है। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार के बाद भारत अब मजबूत राष्ट्र बन गया है। अतिथियों ने मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गोयल पीएमजेवाई के लाभार्थियों से भी मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान का निरीक्षण कर लाभार्थी से जानकारी ली। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने लोक गीत में केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका बखान किया। इसके बाद मंत्री गोयल व सांसद राठौड़ जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ लाम्बी धाम आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम में मदन दिलावर, महेंद्र पाल मीणा, जगदीश नारायण मीणा, दीपक शर्मा बोबाड़ी, जितेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, गुलाबचंद मीणा, महेन्द्रपाल मीणा, समदरसी मीणा आदि उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल