शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 271 चालकों के खिलाफ कार्रवाई

शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 271 चालकों के खिलाफ कार्रवाई
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर जयपुर पुलिस का शिकंजा कस गया है। 23 अक्टूबर से जारी विशेष अभियान में अब तक 557 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई है। पिछले 24 घंटे में ही 271 चालक पकड़े गए। यातायात पुलिस ने सबसे ज्यादा 228 कार्रवाई की हैं। पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने के संकेत दिए हैं।

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 23 अक्टूबर से शुरू किए गए इस अभियान के तहत आयुक्तालय के चारों जिलों में नाकाबंदी कर वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 271 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें जयपुर पूर्व जिले में 74, पश्चिम जिले में 37, उत्तर जिले में 25, दक्षिण जिले में 33 तथा यातायात पुलिस द्वारा 102 कार्रवाई की गई। वहीं, 23 अक्टूबर से जारी इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 557 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

इनमें जयपुर पूर्व जिले में 112, पश्चिम जिले में 85, उत्तर जिले में 64, दक्षिण जिले में 68 तथा यातायात पुलिस द्वारा 228 कार्रवाई की गई हैं। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और वाहन चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags: drivers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
जयपुर में सी.के बिरला हॉस्पिटल्स और एबीसीआर के सहयोग से 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन किया गया। हृदय स्वास्थ्य के...
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार
बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 271 चालकों के खिलाफ कार्रवाई