पर्यटन विभाग में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट एवं ब्रज चौरासी यात्रा की प्रस्तुति

मंजूरी पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जताया आभार

पर्यटन विभाग में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट एवं ब्रज चौरासी यात्रा की प्रस्तुति
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज विभिन्न एजेंसियों ने प्रस्तुति दी है

जयपुर। पर्यटन भवन में सोमवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में ‘महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किल’ एवं ‘ब्रज चौरासी यात्रा’ का कॉन्सेप्ट प्लान और प्राइमरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्राप्त निविदाओं की कन्सलटेन्टस-आर्किटेक्टस की ओर से प्रस्तुति की गई। जिसमें में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट एवं ब्रज चौरासी यात्रा का विकास करना तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के लिए विभिन्न बिंदु प्रस्तावित किए गए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज विभिन्न एजेंसियों ने प्रस्तुति दी है। उक्त आधार पर बिंदुवार नियोजित रूप से योजना बनाकर काम किया जाएगा।

उन्होंने राजस्थान पर्यटन विभाग की 145 करोड़ की दो बड़ी योजनाओं की मंजूरी पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार जताया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में कमजोर रहा मानसून, विशेषज्ञ बोले: सर्दी पर नहीं पड़ेगा सीधा असर प्रदेश में कमजोर रहा मानसून, विशेषज्ञ बोले: सर्दी पर नहीं पड़ेगा सीधा असर
राजस्थान में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहा है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान औसतन 423.5 मिमी बारिश...
न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई