शिक्षा विभाग में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी शुरू 

लंबे समय से मांग की जा रही थी

शिक्षा विभाग में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी शुरू 

माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से की जाएगी, जो 25 सितंबर तक पूरी होगी। 

जयपुर। शिक्षा विभाग में अधिशेष 37 हजार शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होगी, जो 25 सितम्बर को पूरी होगी। इससे शिक्षकों को काफी फायदा मिलेगा। इन अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशकों के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शिक्षकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से की जाएगी, जो 25 सितंबर तक पूरी होगी। 

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने समायोजन के समय उसी स्कूल में विषय अनुसार, पीईईओ क्षेत्र, ब्लॉक तथा बाद में जिला स्तर पर पद रिक्तियां अनुसार हो, उच्च प्राथमिक से सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए है, उन विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के अधिशेष की स्थिति में है, उन्हें उसी विद्यालय में पद रिक्त एवं स्वीकृत होने की स्थिति समायोजन की मांग की है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा व प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि जिन विद्यालयों में पदों की वितीय स्वीकृति जारी नहीं हुई है, उन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का समायोजन सम्भावित स्वीकृत होने वाले पद अनुसार होंगे। 

 

Tags: teachers

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव