सार्वजनिक परिवहन सेवा को मिलेगी मजबूती, खरीदी जाएंगी 150 नई ई-बसें

पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर निगरानी व कार्रवाई की जाएगी

सार्वजनिक परिवहन सेवा को मिलेगी मजबूती, खरीदी जाएंगी 150 नई ई-बसें

चारदीवारी में वाहनों को आवागमन कम करने के लिए रामनिवास बाग में भूमिगत पार्किंग से चारदीवारी में आने जाने के लिए शटल बस सर्विस शुरू की जाएगी।

जयपुर। शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा को सुव्यवस्थित कर आमजन को लाभांवित करने के लिए जेसीटीएसएल करीब 150 नई ई-बसों की खरीद करेगा। बसों के आने के बाद उनको शहर के विभिन्न स्थानों के लिए संचालित किया जाएगा। इसमें नए मार्ग भी निर्धारित करने का काम किया जा रहा है। इससे ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा जहां अभी सार्वजनिक परिवहन सेवा संचालित नहीं हो रही है। जेडीए के मंथन सभागार में आयोजित ट्रेफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि चारदीवारी में वाहनों को आवागमन कम करने के लिए रामनिवास बाग में भूमिगत पार्किंग से चारदीवारी में आने जाने के लिए शटल बस सर्विस शुरू की जाएगी इसके लिए जेसीटीएसएल को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख सड़कों व फुटपाथों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किग स्थलों पर जयपुर विकास प्राधिकरण नगर निगम जयपुर ग्रेटर/हैरिटेज एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर निगरानी व कार्रवाई की जाएगी।  

जेडीए आयुक्त मंजू ने बताया कि शहर में चौराहों एवं तिराहों पर फ्री लेफ्ट सुविधा नहीं होने से ट्रेफिक रुका रहता है, ऐसे में शहर में लगभग 101 चौराहों/तिराहों पर पीयू रोड फेंस स्थापित करवाए जाएंगे। इसके उपयोग से वाहन चालकों को फ्री लेफ्ट सुविधा उपलब्ध करवाने से यातायात जाम की स्थिति नहीं होगी। बैठक में निर्णय लिया गया प्रथम चरण में 10 स्थानों पर पीयू रोड फेंस स्थापित किए जाएंगे। बैठक में यातायात पुलिस द्वारा अभय कमांड एवं यातायात नियंत्रण कक्ष के लिए जमीन आवंटन एवं जब्तशुदा वाहनों को रखने के लिए जमीन आवंटन का प्रस्ताव जेडीए को देगा। कलेक्ट्री सर्किल पर अण्डरग्राउण्ड पार्किग के लिए भी तकनीकि परीक्षण कराया जाएगा। नौ स्थानों पर ट्रेफिक सिग्नल लगाने, 9 स्थानों से अस्थाई/स्थाई अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही 14 स्थानों पर नो पार्किग के बोर्ड लगवाने एवं 29 स्थानों पर जेब्रा व स्टॉप लाइन व सफेद पट्टी डलवाने के बैठक में निर्देश दिए हंै। मानसरोवर के मध्यम मार्ग एवं शिप्रापथ पर ट्रेफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। जेडीए आयुक्त ने बताया कि बीआरटीएस कॉरिडोर की उपयोगिता के लिए कन्सलटेंट एजेंसी से परीक्षण करवाकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 

Tags: transport

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर