पूर्णिमा कॉलेज की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान : आवाज देते रहे साथी, पागल है क्या ?
शव को अस्पताल भेजा
जयपुर। शिवदासपुरा इलाके में शनिवार की सुबह पूर्णिमा कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा ने कॉलेज भवन की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों को सूचित किया और शव को अस्पताल भेज दिया गया। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस मामले के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटी। मृतक छात्रा यशस्वी रोहिल्ला की उम्र 23 वर्ष थी। वे प्रेमनगर गुर्जर की थड़ी, सोडाला क्षेत्र की निवासी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और शव को महात्मा गांधी अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
एसीपी चाकसू भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशासन की ओर से मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि की जा रही है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद मामले की और स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। पुलिस इस घटना के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।
कॉलेज परिसर में घटी इस घटना ने छात्रों और स्थानीय लोगों में सदमा पैदा कर दिया है। पुलिस और प्रशासन दोनों स्तर पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comment List