ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

23 दिसंबर को मारवाड़ जंक्शन-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा 28 दिसंबर व 4 जनवरी को और तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 30 दिसंबर व 6 जनवरी को रद्द रहेगी।

जयपुर। अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर चंडावल-बगड़ी नगर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-552 पर आरसीसी बॉक्स ड़ालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण जयपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा 23 दिसंबर को अजमेर-मारवाड़ जंक्शन के मध्य और मारवाड़ जंक्शन-जयपुर रेलसेवा 23 दिसंबर को मारवाड़ जंक्शन-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं:

जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 23 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा-अजमेर होकर, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा 23 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड होकर, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 23 दिसंबर को  परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 22 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 22 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड जंक्शन होकर, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा 22 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड जंक्शन-जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी। साबरमती-दौलतपुर चौक रेलसेवा 23 दिसंबर को साबरमती से प्रस्थान कर बगड़ी नगर स्टेशन पर 25 मिनट, अहमदाबाद-लखनऊ रेलसेवा 23 दिसंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान कर बगड़ी नगर स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। हिसार-तिरुपति स्पेशल रेलसवा रद्द: दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से सिकंदराबाद मंडल पर काजीपेट-कोडापल्ली रेलखण्ड के मध्य मोतीमारी स्टेशन पर तीसरी लाइन ड़ालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा 28 दिसंबर व 4 जनवरी को और तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 30 दिसंबर व 6 जनवरी को रद्द रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला