राजस्थान उपचुनाव: भाजपा की जीत ही होगी मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि: दियाकुमारी

शांता देवी को जीताकर श्रद्धांजलि देने की अपील की

राजस्थान उपचुनाव: भाजपा की जीत ही होगी मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि: दियाकुमारी

मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि माताओं-बहनों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे परिवार के सभी सदस्यों को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।

उदयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि 13 नवंबर को सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ही पूर्व विधायक अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दिया कुमारी सलंबूर में भाजपा प्रत्याशी शांता देवी के समर्थन में जनसंपर्क कर रही थी। उन्होंने कहा कि शांता देवी की जीत ही स्वर्गीय अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मीणा ने मेवाड़ की विपरीत परिस्थितियों में भी कमल खिलाये रखा, क्योंकि वह एक मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होने सलूंबर के विकास के लिए भरपूर प्रयास किये और उनकी कमी सलूंबर और भाजपा को हमेशा खलती रहेगी। लेकिन अब शीर्ष नेतृत्व ने उनकी पत्नी शांता देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अपील की कि शांता देवी को जीताकर अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि दे।

उपमुख्यमंत्री ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के जावद में जनसभा को संबोधित किया और फिर सलूंबर कस्बे में एक रोड शो भी किया। रोड शो में भारी संख्या में स्थानीय निवासी, खासकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात काम कर रहे है और विकसित राजस्थान के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम मेहनत कर रही है। सलूंबर की कड़ी विकास के डबल इंजन से जुड़ी रहे, इसके लिए जरूरी है कि शांता देवी को आप सभी मिल कर भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रवासी वोटों को भी बूथ तक ले जाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि माताओं-बहनों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे परिवार के सभी सदस्यों को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल