राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 13 से 15 सितंबर को होगा आयोजित

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और डिप्टी सीएम दिया कुमारी होंगे मुख्य अतिथि

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 13 से 15 सितंबर को होगा आयोजित
आरडीटीएम 2024 में प्रदर्शित होंगे 200 से अधिक स्टॉल और 600 से ज्यादा प्रोपर्टीज आरडीटीएम की थीम वेडिंग, इन्सेटिव, कांफ्रेंस और इवेंट तय की गई है।

जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) का चौथा संस्करण 13 से 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण आयोजन फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टॉरेंट्स ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होगा। इससे पहले गुरुवार को होटल आईटीसी राजपूताना में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में सिरमौर है। देश विदेश से पर्यटक प्रदेश के कल्चर और प्राचीन स्मारकों को देखने के लिए आते हैं। 

एफएचटीआर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और डिप्टी सीएम दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद, 14 और 15 सितंबर को बिड़ला ऑडिटोरियम में बी2बी बैठके आयोजित की जाएंगी। मार्ट में शामिल प्रतिनिधि 16 सितंबर को राजस्थान फेम टूर के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा, सीए वीरेंद्र सिंह शेखावत, एफएचटीआर के सीनियर प्रेसिडेंट सुरेंद्र सिंह शाहपुरा उपस्थित रहे। 

मार्ट में प्रदर्शित होंगे 200 से अधिक स्टॉल और 600 से ज्यादा प्रॉपर्टीज
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी गई कि इस मार्ट में 200 से अधिक स्टॉल और 600 से ज्यादा पॉपर्टीज का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन में 1,300 खरीदारी और 7,000 से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति की उम्मीद है। विभिन्न ट्रैवल प्लानर्स, दूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटेलियर्स और स्टेकहोल्डर्स इस मार्ट में शामिल होंगे, जो विजिटर्स को राजस्थान के विभिन्न आकर्षणों और सुविधाओं से परिचित कराएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन