Rajasthan Election Result: विधानसभा चुनाव जीतने वाले 199 में से 61 के खिलाफ आपराधिक मामले

 सिद्धी कुमारी, विद्याधर मील और रामकेश सबसे अमीर विधायक  चार एमएलए की शिक्षा का स्तर साक्षर

Rajasthan Election Result: विधानसभा चुनाव जीतने वाले 199 में से 61 के खिलाफ आपराधिक मामले

राजस्थान विधानसभा-2023 के चुनाव में निर्वाचित हुए 199 विधायकों में से 61 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 35 भाजपा और 20 कांग्रेस के शामिल हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा-2023 के चुनाव में निर्वाचित हुए 199 विधायकों में से 61 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 35 भाजपा और 20 कांग्रेस के शामिल हैं। 22 फीसदी विधायकों पर तो गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जबकि 2018 में विधानसभा पहुंचने वाले 199 विधायकों में से 46 पर आपराधिक मामले दर्ज थे। यह जानकारी एडीआर की ओर से विधायकों के शपथ पत्रों की समीक्षा के आधार पर जारी की गई है।  

दो की उम्र 80 पार, 67 की 25-50 साल 
नवनिर्वाचित विधायकों में सबसे कम उम्र वाले विधायक अंशुमान सिंह, थावरचंद और उमेश मीणा हैं। 67 की उम्र 25 से 50 साल के बीच है, जबकि 130 विधायकों की आयु 51 से 80 साल है। वहीं दो विधायक हरीमोहन शर्मा और दीपचंद खेरिया की उम्र 80 साल से अधिक है। 

169 विधायक करोड़पति
इस बार चुनाव जीतने वालों में 169 विधायक करोड़पति हैं, जबकि पिछली बार 2018 में 158 विधायक करोड़पति थे। इसमें बीजेपी के 101, कांग्रेस के 58, बीएसपी, बीएपी, आरएलडी का एक-एक और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं। पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले विधायकों की संख्या 78 है। यानि निर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 7.78 करोड़ है। करोड़पति विधायकों में नंबर वन पर सिद्धी कुमारी, दूसरे नंबर पर विद्याधर मील और तीसरे पर रामकेश हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में अभिमन्यु, नौक्षम और मनीष यादव है।

42 एमएलए पर देनदारी एक करोड़ से अधिक
नवनिर्वाचित विधायकों में देनदारी घोषित करने वालों में 42 विधायक शामिल हैं। इनकी देनदारी एक करोड़ से अधिक है। इसमें नंबर वन पर रफीक खान, अशोक कुमार कोठारी और अशोक हैं। वहीं सबसे अधिक आयकर घोषित करने वालों में हरेंद्र मिर्धा, दीया कुमारी, देवेंद्र जोशी शामिल हैं। 

Read More एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी

52 विधायकों की शिक्षा 5वीं से 12वीं 
इस बार नवनिर्वाचित विधायकों में से 52 विधायकों की संख्या पांचवीं से 12वीं पास तक है, जबकि 137 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 6 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा धारक है, जबकि चार एमएलए की शिक्षा का स्तर साक्षर है।

Read More नहरें बन रही काल का गाल, हर महीने 3 से 4 लोगों की डूबने से हो रही मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार जहां वैश्विक युद्धों के असर...
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान