राजस्थान सरकार ने जारी की एमनेस्टी स्कीम-2026, बकाया कर व विवादित मांगों के निपटान का मिलेगा मौका

योजना में विभिन्न पुराने कर कानूनों को शामिल

राजस्थान सरकार ने जारी की एमनेस्टी स्कीम-2026, बकाया कर व विवादित मांगों के निपटान का मिलेगा मौका

वित्त विभाग ने राजस्थान वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 174 की उपधारा के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए “एमनेस्टी स्कीम-2026” लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह योजना जनहित में बकाया कर और विवादित मांगों के निपटान तथा कर में रियायत प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई।

जयपुर। वित्त विभाग (कर प्रभाग) ने राजस्थान वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 174 की उपधारा (2A) के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए “एमनेस्टी स्कीम-2026” लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह योजना जनहित में बकाया कर और विवादित मांगों के निपटान तथा कर में रियायत प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और 30 सितम्बर 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत 30 जून 2017 तक की अवधि से संबंधित बकाया मांग या विवादित राशि वाले डीलरों और व्यक्तियों को राहत का अवसर दिया जाएगा। हालांकि योजना में स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान वैट अधिनियम, 2003 और केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 के अंतर्गत आने वाले उन मामलों पर यह योजना लागू नहीं होगी, जो संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची की प्रविष्टि 54 में शामिल वस्तुओं से संबंधित हैं।

योजना में विभिन्न पुराने कर कानूनों को शामिल किया गया है, जिनमें राजस्थान सेल्स टैक्स अधिनियम 1954, 1994, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम 1956, एंट्री टैक्स, मोटर व्हीकल एंट्री टैक्स, मनोरंजन एवं विज्ञापन कर, लक्ज़री टैक्स और तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले कर से जुड़े अधिनियम शामिल हैं। स्कीम के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति या डीलर को “आवेदक” माना जाएगा, जबकि संबंधित मामलों के निपटान की प्रक्रिया निर्धारित आकलन प्राधिकारी के माध्यम से पूरी की जाएगी। विभागीय डिमांड एंड कलेक्शन रजिस्टर (DCR) में दर्ज बकाया मांगों के आधार पर मामलों का निपटारा किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेन ट्यूमर को लेकर फैली भ्रांतियों पर डॉक्टर्स और मरीजों ने साझा किए अनुभव, जानें लक्षण और उपचार ब्रेन ट्यूमर को लेकर फैली भ्रांतियों पर डॉक्टर्स और मरीजों ने साझा किए अनुभव, जानें लक्षण और उपचार
ब्रेन ट्यूमर को लेकर समाज में फैली भांतियों और डर को दूर करने के उ‌द्देश्य से नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा...
दबाव में किए समझौते देशहित के खिलाफ : मजदूरों और श्रमिकों को खतरे में डाल रही सरकार की नीतियां, खड़गे ने कहा- इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार : विशेषज्ञों ने तेज हवाओं को दिया श्रेय, आसमान रहा साफ और धूपी भी खिली
बजट बहस में भाजपा विधायक की टिप्पणी पर हंगामा : भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पिछली सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब कर दी
चीन में भीषण सड़क हादसा: देखते ही देखते जमीन के अंदर समा गया सड़क का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं
पोषण ट्रैकर एप लागू : आंगनबाड़ी सेवाओं की होगी प्रभावी मॉनिटरिंग, मानदेय बढ़ोतरी लागू ; ग्रेच्युटी प्रस्ताव विचाराधीन
17 फरवरी को बजट बहस का जवाब देंगी सरकार, 19 फरवरी तक विधानसभा का कार्यकाल तय