राजस्थान रोडवेज की नई ग्रामीण बस सेवा मॉडल हिट, यात्रियों को मिल रहा बड़ा फायदा

बस संचालन का आर्थिक भार रोडवेज पर नहीं आ रहा

राजस्थान रोडवेज की नई ग्रामीण बस सेवा मॉडल हिट, यात्रियों को मिल रहा बड़ा फायदा

राजस्थान रोडवेज की नई ग्रामीण बस सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। पहले ग्रामीण बसों के संचालन पर रोडवेज प्रशासन को 9 से 13 रुपये प्रति किलोमीटर तक निजी कंपनी को भुगतान करना पड़ता था, लेकिन नए मॉडल ने तस्वीर बदल दी है। अब बसें, चालक और परिचालक निजी कंपनी के होंगे, जबकि संचालन रोडवेज बस स्टैंड से ही किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज की नई ग्रामीण बस सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। पहले ग्रामीण बसों के संचालन पर रोडवेज प्रशासन को 9 से 13 रुपये प्रति किलोमीटर तक निजी कंपनी को भुगतान करना पड़ता था, लेकिन नए मॉडल ने तस्वीर बदल दी है। अब बसें, चालक और परिचालक निजी कंपनी के होंगे, जबकि संचालन रोडवेज बस स्टैंड से ही किया जाएगा। सबसे बड़ी बात—निजी बस संचालक अब रोडवेज को 5 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करेंगे। यात्रियों को पहले की तरह महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों सहित अन्य श्रेणियों में रोडवेज की रियायती किराया सुविधा मिलेगी।

रियायत की राशि रोडवेज प्रशासन निजी कंपनी को चुका रहा है, जिससे बस संचालन का आर्थिक भार रोडवेज पर नहीं आ रहा। 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लॉन्च की गई यह सेवा अभी 7 रूटों पर चल रही है। डूंगरपुर- लालपुरा, सरदारशहर- सुजानगढ़, जोधपुर- बालेसर वाया पोपावास, जोधपुर-चाबा, जोधपुर-बालेसर वाया खुडियाला, जोधपुर-चामू और जोधपुर-चेराई रूट। 14 से 24 अक्टूबर के बीच शुरू हुए इन रूटों पर बसों को 70 से 90 प्रतिशत तक यात्रीभार मिल रहा है। आने वाले समय में 350 रूटों पर ग्रामीण सेवा की बसें शुरू करने की तैयारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा