तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श

500 से अधिक केंद्रों की जियो-टैगिंग

तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
तंबाकू मुक्ति उपचार और परामर्श सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान को देश में प्रथम स्थान के लिए चुना। वर्ष 2026-27 में 1.52 लाख से अधिक लोगों को उपचार और परामर्श। प्रदेश में 500 से अधिक तंबाकू मुक्ति केंद्रों की जियो-टैगिंग।

जयपुर। तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राजस्थान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश को तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय संसाधन केंद्र ने पिछले 10 माह के कार्यों के आधार पर यह चयन किया है। सम्मान जनवरी-फरवरी 2027 में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में दंत चिकित्सकों के माध्यम से ब्लॉक स्तर तक 1.52 लाख से अधिक लोगों को तम्बाकू छोड़ने के लिए उपचार और परामर्श दिया गया है। प्रदेश में 500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति केंद्रों की जियो-टैगिंग की गई है।

साथ ही, तम्बाकू छोड़ने में उपयोगी निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी) को निशुल्क दवा सूची में शामिल किया गया है। राजस्थान को इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस अवार्ड-2026 भी मिल चुका है। मई में जागरूकता अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने 71.73 लाख घरों का दौरा किया और 21.14 लाख तम्बाकू उपभोगियों की पहचान कर उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया। जरूरतमंदों को उपचार के लिए चिकित्सा संस्थानों में रेफर भी किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खामोश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों,...
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत