राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 रिलीज : एचआईवी जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया, बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारी कहानी

सिनेमा प्रेमियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की

राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 रिलीज : एचआईवी जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया, बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारी कहानी
राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 राजस्थान सहित बैंगलोर और मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है

जयपुर। राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 राजस्थान सहित बैंगलोर और मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मायड़ भाषा के नाम पर झोली फैलाने की बजाय गुणवत्ता के दम पर मायड़ भाषा का मान बढ़ाने की कोशिश की है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का भरपूर प्रयास कर रही है। इस फिल्म का फिल्म महोत्सव रिफ में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जहां सिनेमा प्रेमियों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। फिल्म के निर्माता विजय सुथार और विक्रम ओ सिंह शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। 

सुथार ने बताया कि फिल्म में एचआईवी जैसे गंभीर मुद्दे को मनोरंजक तरीके पेश करने का प्रयास किया गया है। अभिनेत्री अलीशा सोनी ने एक मां का दुख दर्द और अल्ताफ  हुसैन ने एक बाप की बेबसी को पर्दे पर बहुत बेहतरीन ढंग से उतारा है। फिल्म का संगीत और पार्श्व संगीत असम के संगीतकार डी जे भराली का रहा है। फिल्म में घनश्याम बेनीवाल, अंजली शर्मा, सौभाग्य प्रतिहार, रामकेश मीणा सहित अन्य प्रमुख भूमिका में है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें! परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें! परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवा तीर्थ में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में परिसीमन संशोधन विधेयक...
राजस्थान पुलिस के छह अधिकारियों और जवानों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क सम्मान
पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे, जनजातीय विकास अभियान में राजस्थान देशभर में अव्वल
महादेव सट्टा मामला : दिल्ली में ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी
प्रधान चुनाव में पंचायत समितियों में बवाल ! कहीं पथराव तो कहीं लाठीचार्ज, भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों पर हमले; बसों और गाड़ियों के शीशे तोड़े
कांग्रेस की गायत्री शर्मा बनीं हिण्डोली पंचायत समिति प्रधान