ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत : प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी, जानें पूरा मामला

मौके पर अफरा-तफरी मच गई

दर्दनाक हादसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जयपुर। महेश नगर इलाके में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शॉर्टकट के चक्कर में चपेट में आईं-पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर अर्जुन नगर फाटक के पास हुआ।

मृतका की पहचान सीमा महावर (28) पुत्री जगदीश, निवासी पृथ्वीपुरा, तूंगा के रूप में हुई है। सीमा वर्तमान में महेश नगर ए-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार सीमा किसी काम से बाहर गई थी, उसी दौरान ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी। ट्रेन को आता देख वह घबरा गई और खुद को संभाल नहीं पाई, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित