राजस्थान के नए मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किया पदभार ग्रहण
राज्य सरकार ने मुख्य सचिव उषा शर्मा का रविवार को कार्यकाल समाप्त होने पर वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था।
जयपुर। राजस्थान के नए मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। सुधांश पंत ने सचिवालय पहुंचकर भगवान गणेश जी की पूजा के बाद पदभार ग्रहण किया। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव उषा शर्मा का रविवार को कार्यकाल समाप्त होने पर वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था। कार्मिक विभाग ने रविवार शाम इसके आदेश जारी कर दिए थे।
पंत मुख्य सचिव पद के साथ-साथ अध्यक्ष, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड, उदयपुर के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी आगामी आदेशों तक संभालेंगे।
मंत्री से अनबन के बाद गए थे डेपुटेशन पर
पंत कांग्रेस सरकार में मंत्री डॉ. महेश जोशी से अनबन के बाद केन्द्र में डेपुटेशन पर चले गए थे। वहीं, प्रदेश में भजनलाल सरकार को सीएस कुर्सी पर ऐसे अफसर की तलाश थी जो राजनीतिक प्रभाव से अलग हटकर परिणाम दे सके।

Comment List