शहीद सैनिक परिवारों की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर पक्ष-विपक्ष में बहस : राजेंद्र मीणा के सवाल का राज्यवर्धन राठौड़ ने दिया जवाब, पेंडिंग मामलों को लेकर जूली भी बोले

सभी शहीद जवानों का नाम आ सकेगा

शहीद सैनिक परिवारों की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर पक्ष-विपक्ष में बहस : राजेंद्र मीणा के सवाल का राज्यवर्धन राठौड़ ने दिया जवाब, पेंडिंग मामलों को लेकर जूली भी बोले

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक प्रश्न करते हुए शहीद परिवारों को मदद के पेंडिंग मामलों को लेकर सवाल पूछा। मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि यह दौसा से जुड़ा सवाल है।

जयपुर। शहीद सैनिकों के परिवार कल्याण के लिए योजना को लेकर विधानसभा में मुद्दा गूंजा। महुआ विधायक राजेंद्र मीणा ने इस बारे में सवाल लगाया। प्रश्नकाल में सवाल पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा कि सीएसडी की कैंटीन राज्य सरकार नहीं खोला करती। यह कैंटीन केंद्र सरकार खोलती है। स्कूलों को लेकर भी मंत्री ने जानकारी दी। शहीद सैनिकों के आश्रितों को भूमि आवंटन, बिजली कनेक्शन और नगद राशि देने की प्रावधान हैं। राज्य सरकार शहीदों की प्रतिमा, उनका नाम और सम्मान करने के लिए काम  कर रही है। इसमें किसी तहसील पर एक जगह तय की जा सकेगी। उसमें तहसील के सभी शहीद जवानों का नाम आ सकेगा। उनका सम्मान भी हो सकेगा।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक प्रश्न करते हुए शहीद परिवारों को मदद के पेंडिंग मामलों को लेकर सवाल पूछा। मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि यह दौसा से जुड़ा सवाल है। जूली ने आसन पर अध्यक्ष का ध्यान दिलाते हुए कहा कि खंड एक और दो दोनों ही प्रदेश स्तर के सवाल हैं। केवल नीतिगत स्तर पर जानकारी मांगी जा रही है। इस पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जो पेंडिंग मामले हैं उनका जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा।

Tags: assembly

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर