RBSE 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट जारी, 92.35 प्रतिशत रहा परिणाम 

7 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

RBSE 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट जारी, 92.35 प्रतिशत रहा परिणाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने 12वीं कला संकाय का परिणाम जारी किया।

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने 12वीं कला संकाय का परिणाम जारी किया। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में इसकी घोषणा की। 

इस परिणाम के साथ 7 लाख से ज्यादा छात्र का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार 12वीं आट्‌र्स का परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान और सचिव नवीन जैन भी मौजूद रहे। 

12वीं की परीक्षा में 3 लाख 51 हजार 396 लड़के जबकि 3 लाख 50 हजार 599 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थी। इस बार 1,36,135 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 1,50,529 सेकंड डिवीजन जबकि 32,970 लड़के थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। जबकि 9486 लड़के सप्लीमेंट्री आए है।

12वीं आर्ट्स की परीक्षा में कुल 1,89,918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन 1,18,904 सेकंड डिविजन, 22,667 छात्राएं थर्ड डिविजन पास हुई है। जबकि 7020 छात्राएं सप्लीमेंट्री आई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल