राजस्थान में डेयरी सेक्टर में रिकॉर्ड उछाल : 46% मुनाफे की बढ़ोतरी, 10 हजार करोड़ का टर्नओवर

दुग्ध उत्पादक किसानों की भागीदारी का परिणाम है

दुग्ध उत्पादन और पशु आहार का वार्षिक टर्नओवर 8,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयां छू रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और डेयरी सेक्टर को दी गई प्राथमिकताओं के परिणामस्वरूप प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और प्रोसेसिंग क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री शर्मा की पहल से राज्य का डेयरी क्षेत्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थिति में पहुंच गया है। दुग्ध उत्पादन और पशु आहार का वार्षिक टर्नओवर 8,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

47 वर्षों में सर्वाधिक-46% की मुनाफे में वृद्धि
राज्य के डेयरी क्षेत्र ने 47 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 46 प्रतिशत की ऐतिहासिक मुनाफे की वृद्धि दर्ज की है। पहले घाटे में चल रहे 24 में से 15 दुग्ध संघ अब लाभ में आ चुके हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और दुग्ध उत्पादक किसानों की भागीदारी का परिणाम है।

प्रसंस्करण क्षमता बढ़कर 52 लाख लीटर प्रतिदिन, लक्ष्य 65 लाख लीटर
राज्य की डेयरी प्रसंस्करण क्षमता पिछले वर्ष 48 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर अब 52 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है। वित्तीय वर्ष के अंत तक इसे 65 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य में दूध उत्पादन, संग्रहण और वितरण प्रणाली और मजबूत होगी।

1,000 नई डेयरी सहकारी समितियां और 2,000 संकलन केंद्र स्थापित
डेयरी सहकारिता को सशक्त करते हुए पिछले एक वर्ष में 1,000 नई डेयरी सहकारी समितियों का गठन किया गया है। 2,000 संकलन केंद्र स्थापित किए गए हैं और एक लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों को सहकारी नेटवर्क से जोड़ा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Read More जयपुर में 29 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 47 छात्र होंगे सम्मानित

10 हजार फ्लोटैक्सी बायो-गैस प्लांट, 2,500 स्थापित
ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ने 10 हजार फ्लोटैक्सी बायो-गैस प्लांट लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से अब तक 2,500 प्लांट लगाए जा चुके हैं। इससे पशुपालकों को स्वच्छ ऊर्जा और लागत में कमी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान में डेयरी क्षेत्र नवाचार, तकनीकी विकास और सहकारिता के बल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य को दुग्ध उत्पादन के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Read More नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता

 

Read More सावधान : साहब की डीपी लगाकर ठग रहे हैं साइबर अपराधी, राजस्थान पुलिस ने जारी की इम्पर्सनेशन फ्रॉड एडवाइजरी

Tags: increase

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल