मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह

बीकानेर जोन में डेंगू को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह

डेंगू पॉजिटिव केसों के संबंध में निरन्तर फीडबैक लेने, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य जांच केन्द्रों से प्रतिदिन डेंगू रोगियों की पूरी सूचना प्राप्त करने तथा नियमित रूप से इनकी रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जयपुर। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह ने मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव एवं नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियां नियमित रूप से करने एवं इनकी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर जोन में विगत कुछ समय में बढ़ते डेंगू के मामलों के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि बीकानेर जोन की राज्य स्तर से नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। साथ ही राज्य स्तर की टीम ने भी वहां दौरा कर मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में सुधार के लिए बीकानेर के संयुक्त निदेशक जोन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में डेंगू प्रभावित इलाकों की विजिट कर सभी आवश्यक कदम उठाने एवं अन्तर्विभागीय प्रकरणों का जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में होने वाली साप्ताहिक बैठक में निस्तारण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। 

डॉ. माथुर ने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु की जा रही गतिविधियों में सुधार के लिए फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण करवाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। साथ ही, डेंगू पॉजिटिव केसों के संबंध में निरन्तर फीडबैक लेने, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य जांच केन्द्रों से प्रतिदिन डेंगू रोगियों की पूरी सूचना प्राप्त करने तथा नियमित रूप से इनकी रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग