रेरा दिवस 2025- रेरा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन, खर्रा ने कहा- रेरा केवल नियामक नहीं, बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु है

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने राज रेरा 2.0 वेबसाइट की लॉन्चिंग की

रेरा दिवस 2025- रेरा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन, खर्रा ने कहा- रेरा केवल नियामक नहीं, बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु है

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के नगरीय विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं

जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के नगरीय विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेरा केवल नियामक संस्थान ही नहीं, बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने कहा कि आज रेरा के कारण न केवल स्थानीय निवासियों में बल्कि अप्रवासी भारतीयों के बीच भी विश्वास स्थापित हुआ है जिसके चलते वे विदेश में रहते हुए भी राजस्थान के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश कर रहे हैं। खर्रा ने कहा कि रेरा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की आवासीय आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कार्य कर रहा है।

जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को रेरा दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान रेरा- अब तक का सफर और भविष्य की तैयारी थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने राज रेरा 2.0 वेबसाइट की लॉन्चिंग की। यूजर फ्रेंडली राज रेरा 2.0 वेबसाइट के माध्यम से रेरा के विभिन्न कार्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ दर्शाया गया है। साथ ही, वेबसाइट पर अनुमोदित प्रोजेक्टस की लोकेशन, शिकायतों का स्टेटस, नवीनतम निर्णय आदि का अवलोकन कर सकते हैं।

रेरा की अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने कहा कि रेरा द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। रेरा प्रदेश में ग्रीन सर्टिफिकेशन और ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास कर रहा है, जिससे सतत विकास की अवधारणा को साकार किया जा सके। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को सशक्त दिशा देने के लिए रेरा हर संभव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने गत आठ वर्षों में रेरा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की।

प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग वैभव गालरिया ने कहा कि रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट घर खरीदारों के हितों की रक्षा करता है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि नीतियों के निर्माण में रेरा के प्रावधानों को प्राथमिकता दी जाए। गालरिया ने कहा कि प्रदेश के नए बिल्डिंग बायलॉज में भी ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस पर विशेष बल दिया गया है ताकि निर्माण कार्य पर्यावरण के अनुकूल संपन्न हो सकें।

Read More अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त

गौरतलब है कि देश में पहली बार राजस्थान रेरा द्वारा रेरा दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सेशंस का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रमोटर्स, रेरा के अधिकारी, राज्य सरकार के कार्मिक, आर्किटेक्ट सहित डेवलपर्स आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सदस्य (न्यायिक) आरइएटी  युधिष्ठिर शर्मा, सदस्य रेरा  सुधीर कुमार शर्मा,  रश्मि गुप्ता, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण  आनंदी, आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, पंजीयक रेरा आर. एस कुलहरी सहित अन्य  उपस्थित रहे।

Read More नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल