पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सम्मानित : रवीना टंडन ने लेपर्ड सफारी का उठाया लुत्फ, कहा- पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान जीवन का बने हिस्सा
रे आर्मी के जवान देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं
जयपुर। जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में बुधवार को प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्यरत श्री कल्पतरु संस्थान के 31वें वार्षिक उत्सव पर कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभर से आए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वृक्ष मित्रों का सम्मानित किया। इस दौरान रवीना टंडन ने कहा कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बहुत जरूरी था। हमारे आर्मी के जवान देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान रवीना टंडन ने सिंदूर का पौधा लगाया। इस दौरान कार्यक्रम में ऑपरेशन 2.0 का द्वितीय संस्करण लॉन्च किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् विष्णु लांबा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद रवीना ने लेपर्ड सफारी का भ्रमण किया।

Comment List