RSRDC Bribery Scandal : लूथरा के लॉकरों से निकला 43 लाख रुपए का सोना

प्रोजेक्ट डायरेक्टर धौलपुर और लेखाधिकारी दो दिन के रिमाण्ड पर

RSRDC Bribery Scandal : लूथरा के लॉकरों से निकला 43 लाख रुपए का सोना
एसीबी इस घूसकांड में शामिल रहे लोगों के यहां सर्च के दौरान मिली संदिग्ध फाइल और जमीनों में निवेश के कागजात समेत बैंक लॉकर-खातों का पता लगाकर चल-अचल संपत्ति का पता लगा रही है।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरएसआरडीसी) घूसकांड में लिप्त रिटायर्ड लेखाधिकारी संविदाकर्मी महेश गुप्ता और धौलपुर के डायरेक्टर सीयाराम चन्द्रावत को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें कोर्ट ने आठ जून तक रिमाण्ड पर सौंप दिया।

इस घूसकाण्ड की रेड के दौरान फरार हुए आरएसआरडीसी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर आरके लूथरा के तीन लॉकरों को एसीबी ने खंगाला। यहां से टीम को 43 लाख रुपए कीमत का सोना मिला है। लूथरा की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण लॉकर नहीं खुल पा रहे थे।

एसीबी टीम ने इनके आईसीआईसीआई और एयू बैंक के लॉकर खोले। एसीबी ने लॉकर से करीब 43 लाख रुपए का सोना जब्त कर लिया। अभी एसीबी इस मामले में आरएसआरडीसी के एमडी सुधीर माथुर समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसीबी इस घूसकांड में शामिल रहे लोगों के यहां सर्च के दौरान मिली संदिग्ध फाइल और जमीनों में निवेश के कागजात समेत बैंक लॉकर-खातों का पता लगाकर चल-अचल संपत्ति का पता लगा रही है। लूथरा और उसकी पत्नी के दो बैंक आईसीआईआई और एयू के बैंक लॉकर गुरुवार को खोले गए जिनमें 43 लाख रुपए का सोना व कुछ अन्य मिला है। इनके बारे में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सोमवार रात झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित आरटीडीसी कार्यालय में दबिश देकर एसीबी ने आरएसआरडीसी धौलपुर के प्रोजेक्टर सियाराम चन्द्रावत, भरतपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह के साथ संविदाकर्मी रिटायर्ड लेखाधिकारी महेश चन्द गुप्ता को घूस के 1.20 लाख रुपए लेते और देते गिरफ्तार किया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता 29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच 29 जून को नई दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर। केंद्रीय...
अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....