ऑपरेशन कवच  के तहत पहले सप्ताह में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई : एक हजार से अधिक वाहनों के काटे चालान,  1.06 करोड़ रहा राजस्व

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा

ऑपरेशन कवच  के तहत पहले सप्ताह में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई : एक हजार से अधिक वाहनों के काटे चालान,  1.06 करोड़ रहा राजस्व

डीसीपी ट्रैफिक ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

जयपुर। आरटीओ प्रथम के ऑपरेशन कवच के तहत पहले सप्ताह में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अब तक 6,012 गाड़ियों की जांच की गई, जिसमें 1,523 चालान काटे गए। मुख्य उल्लंघनों में 127 ओवरलोड, 306 ओवरप्रोजेक्शन, 170 बिना परमिट, 276 फिटनेस, 291 प्रदूषण से जुड़े मामले पाए गए। इस दौरान 98 वाहन जब्त किए गए और कुल 46,22,339 रुपये की कंपाउंड राशि वसूली गई। अनुमानित राजस्व 1.06 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

अब 21 फरवरी से जयपुर ट्रैफिक पुलिस के साथ स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम