RU: सिंडिकेट की बैठक के दाैरान कुलपति सचिवालय के बाहर सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिया धरना

RU: सिंडिकेट की बैठक के दाैरान कुलपति सचिवालय के बाहर सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिया धरना
राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी और नेता मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठक का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुबह 9:00 बजे से ही कुलपति सचिवालय के दोनों तरफ पुलिस की बेरिगेटिंग लगाकर रास्ते बंद कर दिए। इस दौरान बेरिगेटिंग के पास विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड के साथ भारी मात्रा में पुलिस जापता भी मौजूद रहा।

राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय की पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विश्वविद्यालय के अन्य विकसित मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।

विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी ने धरना दिया। कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि वह विश्वविद्यालय प्रशासन से समय पर पेंशन सहित सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को पूरी राशि एक साथ देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस तरह कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी और नेता मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही पेंशन भी नहीं दे रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More धर्म की आड़ में छिपे अपराधियों का पर्दाफाश, पुलिस की कार्रवाई से खुलासा

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं