भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर
सीमित दायरे में बना रहा कारोबार
मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर की व्यापक मजबूती के कारण भारतीय रुपए में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे कमजोर होकर 94.97 के स्तर पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकालने और वैश्विक बाजारों में डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपए की इस गिरावट को थामने (कौशन) का काम किया, जिससे यह एक सीमित दायरे में बना हुआ है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बाजार की अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए हल्के हस्तक्षेप की रणनीति अपना रहा है, जिससे रुपए को भारी गिरावट से सुरक्षा मिल रही है।

Comment List