बोली बेटियां, गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत

नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया

बोली बेटियां, गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत
राधा कृष्ण मंदिर में सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और अन्य लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प करवाया। गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से कुसुमलता सिंघल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। 

जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से मुरलीपुरा में गृह यज्ञ अभियान के अंतर्गत विकास नगर विस्तार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत..., नशा नाश की जड़ है भाई इसने ही आग लगाई..., नर और नारी एक समान, एक पिता की सब संतान.... जैसे नारे लगाते हुए कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए अश्लीलता और व्यसनों के खिलाफ आवाज बुलंद की। राधा कृष्ण मंदिर में सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और अन्य लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प करवाया। गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से कुसुमलता सिंघल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। 

कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पारीक ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा के आचार्यत्व में 2-2 कार्यकर्ताओं की टोली ने ग्यारह विभिन्न स्थानों पर यज्ञ करवाया। सरोज मामोड़िया, देवेन्द्र शर्मा, सीताराम मोमोड़िया, शिव कुमार माहेश्वरी सहित अन्य ने यज्ञ के यजमान के रूप में नियमित रूप से गायत्री यज्ञ करने और गायत्री महामंत्र का जप करने का संकल्प लिया।

 

Tags: rally

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट ने पिंक सिटी की यूनेस्को विश्व विरासत पहचान को लेकर चिंता जताते हुए परकोटे में अवैध निर्माण, अतिक्रमण...
एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव
बिहार में गंडक नदी का तटबंध टूटा : कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों में अफरा-तफरी
गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
डीजे के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल